फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं मिले तो बैंक में ही कर लूंगा खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। सर्वर डाउन होने के चलते एसबीआई की स्थानीय शाखा में ठप चल रहे बैंकिंग कार्य से परेशान ग्राहकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। हंगामा करते हुए ग्राहक बैंक में तालाबंदी पर अड़ गए। बाद में बैंककर्मियों ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। वहीं एक ग्राहक ने रुपये नहीं मिलने पर बैंक में ही खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की सरायअकिल शाखा में कस्बा समेत आसपास के करीब 40 हजार खाते हैं। यहां बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा पिछले 25 दिनों से धड़ाम चल रही है। हफ्ते भर पहले सिर्फ तीन दिन के लिए ही सर्वर ने काम किया। इस बीच भीड़ जुटने के कारण जरूरतमंदों को पैसा नहीं मिल सका। दिनभर इंतजार के बाद रोजाना बड़ी संख्या में लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं। सोमवार को बैंक खुला तो एक बार फिर भीड़ टूट पड़ी, लेकिन इस दिन भी सर्वर सिस्टम की खराबी बताई गई। 25 वें दिन सर्वर खराबी सुनते ही ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। बैंक में हंगामा करने लगे।, जुगराजपुर निवासी अवधेश सिंह, सड़वा निवासी सुरेश, सुनीता देवी, तरना निवासी रावेंद्र, पूरे हजारी निवासी शारदा प्रसाद, मुस्तफाबाद निवासी नबी आजाद, पुराना खोंपा निवासी तनवीर फतामा आदि ग्राहकों का कहना था कि 25 दिन से बैंक का चक्कर काट रहे हैं।

रोजाना सर्वर सर्वर डाउन होने का रटा-रटाया जवाब मिलता है। किसी का मरीज भर्ती है, किसी को सिचाई-बोवाई, जोताई, बच्चों की फीस घर का खर्च चलाने को नगदी की आवश्यकता है। प्रतिदिन काम का नुकसान करबैंक आने पर दिनभर के इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खुद का पैसा नहीं मिल रहा है तो दूसरा उधार क्यों देगा? ये सभी बैंक में ताला बंद कर बाहर बोर्ड लगाने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि बाद में बैंक कर्मियों ने सभी को समझाकर गुस्सा शांत कराया। वहीं दस दिन से खाली हाथ लौट रहे सुखदेव विश्वकर्मा तो सोमवार को आपे से बाहर हो गए। वह बैंक कर्मियों से ही रुपये उधार देने की जिद पर अड़ गए। चेतावनी दी की रुपये नहीं मिले तो वह बैंक में ही खुदकुशी कर लेगा। इससे बैंक कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। हालांकि बाद में किसी तरह से समझाकर सुखदेव को शांत कराया गया। वहीं शाखा प्रबंधक,एसबीआई सरायअकिल सत्य गुरुचरण का कहना है कि बैंक का डाउन हो गया है। इंजीनियर को बुलाकर सिस्टम फार्मेट कराया जा रहा है। मंगलवार तक व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें