फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र और युवक लापता, अनहोनी की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र और युवक लापता, अनहोनी की जताई आशंका
विज्ञापन

पिपरी व करारी इलाके में हुई घटनाएं, गुमशुदगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
जिले के अलग-अलग हिस्सों से छात्र समेत दो लोग लापता हो गए। खोजबीन के बावजूद सुराग नहीं लगने पर परिजनों की अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर पुलिस को दे दी है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस गायब छात्र और युवक की तलाश में जुट गई है।
पिपरी के चंदौली निवासी दशरथ लाल ने बताया कि उसका बेटा मिथिलेश पटेल शुक्रवार शाम चायल बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने हर संभव स्तर पर उसकी खोजबीन की। पर, कहीं कोई सुराग नहीं लगा। चार दिन तक युवक का पता नहीं चलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस गुमशुदा की तलाश कर रही है। इसी तरह करारी के भैला मकदूमपुर गांव हरिश्चंद्र कुशवाहा का बेटा सुरेंद्र कक्षा आठ का छात्र है। रविवार की शाम वह घर से बिना बताए कहीं निकल गया। घंटों वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बावजूद सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन


सड़क हादसों में परीक्षार्थी सहित चार घायल
पिपरी कोतवाली इलाके में सोमवार को हुई दुर्घटनाएं
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली इलाके के अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग हादसों में सोमवार को परीक्षार्थी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिपरी क्षेत्र के अकबरपुर गांव का हिमांशु शर्मा पुत्र रामबरन बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। सोमवार सुबह वह अपने चाचा शिवबरन के साथ परीक्षा देने इलाहाबाद जा रहा था। आईटीबीवी कैंप के पास पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चाचा-भतीजे गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसी तरह इलाहाबाद के फाफामऊ निवासी जितेन्द्र प्रताप पुत्र लल्लन पेशे से अधिवक्ता हैं। वह अपने साथी हरिशंकर निवासी माधवपुर इलाहाबाद के साथ पिपरी के चलौली जा रहे थे। चलौली गांव के पास ही मारुति वैन से टकराकर घायल हो गए। इन दोनों को भी पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें