फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्तारण के गुणवता की पोल खोल रहीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की गंभीरता की पोल खोल रहा शिकायतों का बंडल
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में आए 378 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायत
मौके पर 12 निस्तारित, बाकी के लिए मातहतों को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर, सिराथू, चायल
संपूर्ण समाधान दिवस में भारी संख्या में पहुंच रहे फरियादी निस्तारण के गुणवत्ता की पोल खोल रहे हैं। डीएम की सख्त चेतावनी के बाद भी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसकी बानगी मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 378 शिकायतें खोल रहीं हैं। इनमें से 12 का मौके निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है।
मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सिराथू तहसील में किया गया। समाधान दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अगुवाई में फरियाद सुनी गई। यहां पर कुल 265 फरियादियों की भीड़ पहुंची। फरियादियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर निस्तारण कराने की मांग की। इनमें मोंगरी कड़ा निवासी दुलारे ने पीडब्ल्यू डी की सड़क पर अवैध कब्जा, सुखधरनपुर निवासी शांती देवी ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, बम्हरौली निवासी तुंगनाथ द्विवेदी ने बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई मौके पर उन्होंने पांच शिकायतों का निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दिए। हिदायत दिया कि भारी संख्या में आ रहे फरियादियों से साफ जाहिर होता है कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो रहा है। निस्तारण की रिपोर्ट लेकर अब क्रास चेकिंग कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी सीडीओ डीके दोहरे, डीपीआरओ कमल किशोर, पीडी राजेश कुमार मिश्र, एसडीएम शिव नारायण सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। मंझनपुर समाधान दिवस एसडीएम विवेक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर कुल 81 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने पांच का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। चायल में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने समाधान दिवस की सुनवाई की। यहां पर सबसे कम 32 शिकायतें आई। मौके पर दो का निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए मातहतों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
एलईडी प्रचार वैन को डीएम ने किया रवाना
प्रदेश सरकार द्वारा छह माह में किए जनहित के कार्यों, जनहितकारी योजनाओं के प्रचार के लिए विधायक सिराथू शीतला प्रसाद, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सिराथू तहसील परिसर से वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले में 15 दिन तक रहकर सभी ब्लॉकों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों व स्वच्छता विषयक कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, प्रभारी सीडीओ डीके दोहरे, सीएमओ डॉ. दीपेंद्र कुमार मालवीय, एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन



वरासत के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
चायल (ब्यूरो)। चायल तहसील के कूड़ापुर मजरा सैय्यद सरांवा निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र स्व. सरजू प्रसाद ने चायल समाधान दिवस में शिकायत किया। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव में तैनात हलका लेखपाल संजय द्वारा वरासत कराने के नाम पर दो हजार रुपया मांगा जा रहा है। पैसा नहीं होने की वजह से पिता की मौत के बाद भूमि की वरासत नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का निर्देश नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ल को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें