फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

Tue, 03 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर की जयंती पर जिले भर में गोष्ठियों व कार्यक्रमों का आयोजन लोगों ने याद किया। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कई स्कूलों में छात्रों की प्रतियोगिता भी कराई गई। जिला मुख्यालय में मैराथन दौड़ हुई। इसमें सांसद व विधायक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाएं बापू व शास्त्री जी के सिद्धांतों पर ही गरीबों के लिए संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्र गरीबों तक पहुंचाकर सिद्धांतों को अमल में लाएं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी गांधी व शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रईश जाफरी ने देेश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मंझनपुर विधायक लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बारा संवाददाता के मुताबिक बीडीओ कौशांबी ने ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र व शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण करते हुए मौजूद लोगों से गरीबों के लिए त्याग व अहिंसा अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर एडीओ नरेंद्र सिंह, सपा नेता बुधराम यादव, अनिल सिंह, अभय सिंह, लाल सिंह, अखिलेश सोनी, रामनारायण सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में सुबह करीब आठ बजे मैराथन दौड़ हुई। दौड़ में भाजपा कार्यकर्ता, समाज सेवी व स्कूल के छात्र शामिल हुए। दौड़ में सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लालबहादुर भी शामिल हुए। इसी तरह चायल विधायक संजय गुप्ता ने भरवारी में मैराथन दौड़ को हरी झंडी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें