फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन बहाली को लेकर शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन बहाली को लेकर शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

सातवें दिन भी जारी रहा धरना, आंदोलनकारियों ने बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
न्यायालय द्वारा समायोजन रद किए जाने के बाद से शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन डायट मैदान में लगातार जारी है। मंगलवार को सातवें दिन शिक्षामित्रों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार तक अपनी मांगों का संदेश पहुंचाया। कैंडल मार्च में जिले भर के सैकड़ों शिक्षामित्र शामिल रहे।
मंगलवार को डायट मैदान में धरने का समर्थन करने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) भी सामने आया। धरनास्थल पर पहुंचे जिला मंत्री चंद्रकांत शर्मा ने शिक्षामित्रों से कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान जल्द निकालना होगा। विकास भवन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का निराकरण न होने तक संगठन कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगों को शासन को मानना ही होगा। इस दौरान शिक्षामित्र अभय सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। दिन भर धरना देने के बाद शिक्षामित्रों ने शाम को डायट मैदान से कैंडल जुलूस निकालकर समायोजन रद होने के बाद जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी और शासन को संदेश दिया कि कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने पाएगी। मंगलवार को धरने में सोम प्रकाश मिश्र, अजय तिवारी, विद्याचरण शुक्ल, इरशाद अहमद, वीरेंद्र केसरवानी, शान अहमद व दूरस्थ बीटीसी शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ाें शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरने में शामिल युवक हुआ बेसुध
मंझनपुर (ब्यूरो)। समायोजन रद होने के बाद से शिक्षामित्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षामित्रों के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ भी आंदोलन में कूद गया है। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुलायम सिंह अपने बेटे के साथ धरने में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनका बेटा उमस भरी गर्मी होने के कारण अचेत होकर गिर गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। घंटों इलाज के बाद उसे घर भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें