फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अफसर के सास-ससुर व एसबीआई कर्मियों समेत 12 पॉजिटिव

विज्ञापन
12 tested covid postive including female officer's parents inlaw and sbi employee - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा में जिस रफ्तार से लोग संक्रमित हो रहे हैं उससे कहीं ज्यादा गति से ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को जहां 12 लोग पॉजिटिव मिले, वहीं 14 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमितों में कड़ा क्षेत्र में तैनात अफसर के सास-ससुर, बैंक कर्मचारी व गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. एस अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1503 लोगों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 453 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में अलग-अलग क्षेत्र के 12 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
संक्रमितों में कड़ा क्षेत्र में तैनात विकास विभाग की महिला अफसर के सास-ससुर, एसीबीआई की शाखाओं में तीन कर्मचारी, मूरतगंज व कनैली क्षेत्र की एक-एक गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। महिला अफसर के ससुर को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित प्राइवेट कोविड अस्पताल में तथा गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल के कोविड एल-2 वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा बाकी संक्रमितों के भी इलाज की व्यवस्था की जा रही है। अच्छी बात ये रही कि सोमवार को भी 14 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब तक मिले 1474 संक्रमितों में 1324 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट उछलकर 89.8 फीसदी पहुंच गया है। वहीं 21 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल 129 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें