फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से 12 डॉक्टर व कर्मचारी नदारद

विज्ञापन
12 doctors and staff absent from district hospital - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिला अस्पताल से 12 डॉक्टर व कर्मी नदारद
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल का सीडीओ ने किया निरीक्षण
गैरहाजिर लोगों के एक दिन की पगार काटने व लेट आने वालों को चेतावनी पत्र देने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अफसरों चेतावनी का भी दोआबा के सरकारी डॉक्टरों पर असर नहीं पड़ रहा है। इसका खुलासा सीडीओ इंद्रसेन सिंह के निरीक्षण में हुआ। बुधवार सुबह निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 12 डॉक्टर व कर्मी गैरहाजिर रहे। जबकि चार डॉक्टर करीब पौने दो घंटे विलंब से पहुंचे। नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों के एक दिन की तनख्वाह काटने व देर से पहुंचने वालों को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश सीएमएस को दिया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ करने का प्रावधान है। इसके बावजूद यहां डॉक्टर व कर्मचारी सुबह दस बजे के बाद ही आते हैं। इस बीच दूर-दराज से आने वाले मरीज अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार करते रहते हैं। लेट-लतीफी दूर करने के लिए अक्सर डीएम, सीडीओ निरीक्षण कर चेतावनी भी देते हैं, लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसका खुलासा बुधवार को हुआ। महीने भर के भीतर दूसरी बार निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ इंद्रसेन सिंह को अस्पताल के हालात में कोई बदलाव नहीं दिखा। अस्पताल में बुधवार को भी रेडियोलॉजिस्ट डॉ सौभाग्य प्रकाश, चिकित्साधिकारी डॉ आरके निर्मल तथा डॉ जय प्रकाश आदि पौने दस बजे ड्यूटी पर पहुंचे। जबकि चिकित्साधिकारी डॉ डीआर सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ रेखा देवी, डॉ निखिल पवन, डॉ धीरेंद्र कुमार मौर्य, स्टॉफ नर्स साधना दोहरे, सुमन, मीरा, प्रिंयका सिंह, निशा सुमन, किरन कुमार तथा प्रतिमा देवी आदि ड्यूटी से नदारद रहे। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने विलंब से आने वाले चिकित्साधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने व गैरहाजिरों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सीएमएस को दिया। चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी व स्टाफ नर्स, कर्मचारियों व अन्य संविदा कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का उचित रख-रखाव नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कार्यरत समस्त चिकित्साधिकारी/कार्मिकों का माहवार रोस्टर तैयार कर चस्पा करने का निदेश सीएमएस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें