फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय अहम हैं पर इंसान की कीमत नहीं- विजय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दिनों का वायदा एवं भयमुक्त तथा विकासयुक्त सरकार की गारंटी देने वाली सरकार में गाय अहम है, इंसान की कीमत नहीं। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के बैठक में कही।
विज्ञापन


शनिवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सत्तासीन भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए विजय प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चिंताजनक है। अफसरों के चौखट पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज हो गया है।

बुलंदशहर की घटना में आम आदमी और पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। बैठक के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर नसीम उद्दीन, रामबहादुर त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, मिस्बाहुलऐन, शाहिद सिद्दीकी, सुरेन्द्र शुक्ला, विष्णुदत्त ओझा, सरफराज आलम, बालेद्र यादव, संतोष पटेल, लालचंद्र मौर्या, नैयर रिजवी, रफीक अहमद, शाहिद अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें