फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादिराबाद गोशाला में होगा एक हजार गोवंश का संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि गोवंश के संरक्षण व किसानों की आमदनी दो गुनी करने के लिए सरकार कृत संकल्प है। इसी के तहत गोशाला और चरागाहों का निर्माण कराया जा रहा है। एक हजार गोवंश के संरक्षण को कादिराबाद में जल्द ही गोशाला बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अलावा विभिन्न गांवों में 23 चरागाह भी विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सांसद ने विकास भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सरकार की ओर से अन्ना मवेशियों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि 2022 तक किसानों की आय दो गुना करना सरकार का लक्ष्य है। पर, अन्ना मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने के कारण इसमें दिक्कत हो रही है। लिहाजा सरकार ने गोवंश के संरक्षण को गंभीरता से लिया है।

जिले के सभी विकास खंडों में पांच-पांच गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। कादिराबाद में एक हजार गोवंश के संरक्षण के लिए गोशाला का निर्माण प्रारंभ करा दिया गया है। इसके अलावा मनरेगा योजना से जिले के विभिन्न गांवों में 23 चरागाह विकसित किए जा रहे हैं। सभी गोशालाओं एवं चरागाहों में मवेशियों के रहने से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम किया जाएगा। इससे किसानो फसलों का होने वाला नुकसान थमने के साथ ही आमदनी में इजाफा भी होगा। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, पीडी राजेश कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें