फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद की कम मिलने पर एफसीआई प्रबंधक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को सिराथू क्षेत्र के समशाबाद स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष बेहद सुस्त खरीद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एफसीआई के जिला प्रबंधक जंगीलाल को चेतावनी नोटिस जारी किया। साथ ही केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दिया कि धान किसानों को उपज बेचने में परेशानी हुई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


डीएम ने केंद्र पर नमी मापक यंत्र हर वक्त क्रियाशील रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर, मंडी सचिव समेत कई केंद्रों के प्रभारी एवं किसान मौजूद रहे। इसी तरह से एसडीएम सदर ने थाना दिवस के बाद पश्चिमशरीरा स्थित हाट शाखा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि तीस हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक सिर्फ 2300 क्विंटल धान खरीदा जा सका है।

इसके बाद एग्रो धान क्रय केन्द्र की जाँच की। निरीक्षण के दौरान खरीद बंद मिलने पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि नमी मापक यंत्र खराब है। एसडीएम ने वजन कांटा की माप चेक किया एक में कमी पाई गई । जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद किसान गुलाब चन्द्र व दूखी करवरिया ने बताया कि वो लोग कई दिन से आ रहे हैं। पर, धान मे तरह-तरह की कमी बताकर उसे बैरंग कर दिया जा रहा है। केन्द्र प्रभारी की कार्यप्रणाली पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें