फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। स्थानीय कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम एक युवक की लाश मिली। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिराथू रेलवे क्रांसिंग के समीप रविवार शाम चार बजे के करीब ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अनिल कुमार (30) पुत्र मुन्नीलाल निवासी इटैलीपुर शाखा कोतवाली सैनी के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है ? इस बारे में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सैनी कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिवार वालों ने आशंका जताई या तहरीर दी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें