फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर शातिरों ने ट्रेजरी अफसर बन फायरमैन को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। साइबर शातिरों ने ट्रेजरी अफसर बनकर एक फायरमैन से पहले बैंक खाते की जानकारी ली और कुछ ही देर बाद करीब 20 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। मोबाइल पर पैसा कटने की जानकारी होने पर परेशान फायरकर्मी ने पश्चिम शरीरा पुलिस को तहरीर दी है। मंझनपुर और सिराथू के फायरकर्मियों को भी चूना लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लोग झांसे में नहीं आए।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन में महेशकांत गर्ग फायरमैन के पद पर तैनात है। रविवार दोपहर करीब दो बजे महेशकांत के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्रेजरी अफसर बताते हुए महेशकांत को बैंक खाता अपडेट नहीं करने के लिए फटकारा। इसके बाद महेशकांत का खाता नंबर और एटीएम कार्ड के पीछे लिखे कोड का नंबर पूछ लिया। महेशकांत का कहना है कि फोन कटने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये खाते से निकाले जाने की जानकारी मिली। बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो बताया गया ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। महेशकांत ने अपना खाता ब्लाक कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। महेशकांत का कहना है कि मंझनपुर फायर स्टेशन में तैनात राधेमोहन और सिराथू के स्टेशन में तैनात संतोष कुमार के फोन पर भी कॉल की गई थी। उन लोगों से भी खाते के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें