फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रामबाबू की पत्नी को मुख्यमंत्री कोष से मिले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

चक बख्तियारा के किसान रामबाबू की मौत के 14 दिन बाद सरकार की नींद टूटी है। मंगलवार को किसान के पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। चेक एसडीएम सिराथू एसएन सिंह ने किसान की पत्नी उर्मिला देवी को दिया। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

चक बख्तियारा के किसान रामबाबू ने कई बैंकों से कर्ज ले रखा था। सोसायटी से नोटिस मिला तो वह तनाव में रहने लगा था। इससे परेशान किसान रामबाबू ने 13 जून की रात को गांव के बाहर आम की बाग में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। कर्ज में डूबे किसान के फांसी लगा लेने की इस घटना से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। नेता गण चक बख्तियारा गांव पहुंचने लगे।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव पीड़ित परिवार से मिले और एक लाख रुपये नकद सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद बीजेपी विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने एक लाख रुपये की मदद दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दो लाख देने की बात कही है लेकिन अभी तक रकम नहीं मिली है।
विज्ञापन


किसान रामबाबू के पीड़ित परिजनों की मदद के लिए सरकार की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये का चेक दिया गया। यह चेक रामबाबू की पत्नी उर्मिला को दिया गया। एसडीएम एसएन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।

किसान रामबाबू की पत्नी को मुख्यमंत्री कोष से मिले दो लाख
सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि, एसडीएम ने दिया चेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें