फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल विधायक पर जमीन कब्जाने का सगे भाईयों ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

चायल विधानसभा के चर्चित विधायक संजय गुप्ता को परसरा के सगे भाइयों ने जमीनी विवाद में लपेटने की कोशिश की है। दोनों भाइयों का आरोप है कि विधायक ने उनकी भूमि पर पत्थरगड़ी करवा दी है जबकि यह भूमि उनकी है। उधर, विधायक का कहना है कि दोनों भाई सरासर झूठ बोल रहे हैं। पट्टे में मिली से अधिक रकबे पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने हकबंदी कराई तो उनकी भूमि निकली। इससे परेशान सगे भाई बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

चायल तहसील के परसरा निवासी अवध नरेश व उसके भाई राकेश कुमार मंगलवार को डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट आए थे। डीएम से मुलाकात न होने पर उनके कर्मचारियों को वे अपना शिकायती पत्र देकर चले गए। शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि परसरा गांव में उनके पिता को पट्टा मिला था। जिस पर वे काबिज हैं।
विज्ञापन


उनकी भूमि के बगल में विधायक संजय गुप्ता का किड्जी स्कूल है। इसके बगल में उनके भाई ने एक बीघा जमीन खरीदी है। विधायक बनने के बाद संजय गुप्ता ने उनकी जमीन पर कब्जा कराने के लिए अभिलेखों में हेराफेरी कराई और हदबंदी कराकर उनके हिस्से की भूमि पर भी पत्थरगड़ी करा दी। इस मामले में राजस्व कर्मी उनकी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


राजस्व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में चायल विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि सगे भाइयों की कुल दस विस्वा भूमि है, लेकिन वे एक बीघा भूमि जोत-बो रहे थे। उन्होंने पैमाइश कराई तो उनकी भूमि निकली। इसकी पत्थरगड़ी हो चुकी है। जमीन जाने से दोनों भाई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

चायल विधायक पर जमीन कब्जाने का सगे भाइयों ने लगाया आरोप
विधायक ने कहा झूठा है आरोप, हकबंदी में उन्हें मिली है अपनी भूमि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें