फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट अकादमी बनी चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। आबिस एवं साकिब रिजवी मेमोरियल राज्य स्तरीय कैशमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने लगातार दूसरी बार कब्जा कर लिया। हरियाणा ने सीएनएस अकादमी को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सीएनएस अकादमी ने 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन पर ढेर हो गई। सर्वाधिक अंशुमान पांडेय ने 30, अभिषेक यादव ने 26, अमर चौधरी ने 25 रन का योगदान किया। हरियाण की तरफ से हितेश जेमिनी ने महज 13 रन देकर पांच विकेट झटके। जबकि अखिल कोहर तथा हरबंश सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाण टीम ने एक विकेट खोकर 121 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम के ओपनर बल्लेबाज कुलदीप देवत ने 57 तथा रजत पॉलीवाल ने 52 रन की पारी खेली। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसपी प्रदीप गुप्ता ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। उपविजेता टीम को ट्राफी यूपीसीए के निदेशक रियासत अली ने दी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश रणजी टीम के चयनकर्ता मिथलेश त्रिपाठी ने हितेश जेमिनी को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर, कुलदीप देवतवाल को बेस्ट बैट्समैन और रजत पॉलीवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना। आयोजन समिति के अध्यक्ष रिजवी ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्रार हुसैन (रासिद) रिजवी ने सभी का स्वागत एवं सचिव आलोक श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अनवार सिद्दीकी एवं संजय बबलू ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र सिंह, शमीम अहमद, जैगम अब्बास, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें