फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पशु आरोग्य मेला में 1115 मवेशियों का निशुल्क इलाज

Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जलालपुर शान में पशु अरोग्य मेले में गोपूजन करते अति​थि। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
जलालपुर शाना गांव में बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया। मेले में 1115 पशुओं का निःशुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

इससे पहले पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने गोपूजन और गुड़ खिलाकर मेले का उद्घाटन किया। डॉ. विजय सिंह और डॉ. बलराम यादव ने पशुपालकों को सरकारी योजनाओं, पशु प्रबंधन, खानपान, टीकाकरण और बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष चक्रेश मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेंद्र राय, प्रधान द्वारिका प्रसाद, संजय त्रिपाठी, मनीष मौर्या, रामराज भारतीय और राम लखन आदि मौजूद रहे।
150 पशुपालकों ने पशुओं के लिए दवाइयां ली
ग्राम पंचायत ख्वजकीमई में पशुपालन विभाग की ओर से आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। शिविर में करीब 150 पशुपालकों ने अपने पशुओं के लिए दवाइयां ली। साथ ही कई पशुओं का मौके पर उपचार भी किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संतोष कुमार, इंजी मनीष सम्राट, पशु चिकित्सक डॉ. दीपशिखा मौर्य की उपस्थिति में पशुपालकों को विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही, पशुपालन विभाग की टीम ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जलालपुर शान में पशु अरोग्य मेले में गोपूजन करते अतिथि। स्रोत-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें