फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छात्राओं को मिली हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक रणविजय निषाद ने महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, महिला स्वावलंबन आदि विषयों पर छात्राओं को जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक निधि वर्मा ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी। इस मौके पर उप निरीक्षक मुकेश यादव, कांस्टेबल जय सिंह, भारती भदौरिया, संजू यादव सहित अन्य कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें