11 truck-dumpers caught overloaded by ballast-sand
- फोटो : KAUSHAMBI
गिट्टी-बालू से ओवरलोड 11 ट्रक-डंपर पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। गिट्टी-बालू की ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन और परिवहन विभाग का अभियान जारी है। शुक्रवार रात भी गिट्टी-बालू से ओवरलोड 11 ट्रक/डंपर पकड़े गए। सभी को सीज कर संबंधित कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गिट्टी-बालू की ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए खनन और परिवहन विभाग को निर्देश दे रखा है। इसी के तहत दोनों विभाग लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार की रात एआरटीओ शंकर जी सिंह ने पश्चिमशरीरा पुलिस के साथ मिलकर दो पासरों समेत बालू से ओवरलोड 11 वाहन पकड़े थे। खनिज लदे इन वाहनों में रवन्ना भी नहीं था। शुक्रवार रात खान अधिकारी आरपी सिंह ने कड़ा और मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान मंझनपुर क्षेत्र में गिट्टी से ओवरलोड छह ट्रक व कड़ा क्षेत्र में बालू से ओवरलोड पांच ट्रक/डंपर हैं। सभी ओवरलोड वाहनों को सीज कर इलाकाई पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया।