फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, और दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
68 लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, और दो हुए स्वस्थ
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती 19 संक्रमितों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रफ्तार जिले में फिलहाल सुस्त पड़ गई है। शनिवार को आई 68 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। वहीं दूसरी ओर दो संक्रमितों की सेहत ठीक होने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 29 मरीज स्वस्थ होकर घर पर होम क्वारंटीन हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती 19 संक्रमितों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को लैब से 68 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट निगेटिव आने से इनके घर-परिवार के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। रोजाना की तरह शनिवार को भी 81 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं उनमें कोविड-19 की ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस एवं सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा मंझनपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती दो संक्रमितों की सेहत ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस तरह से अब तक कुल 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इन सभी को 14 दिन तक एकांतवास में रहने की हिदायत देकर अस्पताल से घर भेजा चुका है। वर्तमान में सिर्फ 19 संक्रमित बचे हैं। इनमें से 18 मरीज एल-1 व एक संक्रमित संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें