फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नए पॉजिटिव, 22 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
11 नकोरोना संक्रमण के लिहाज से बुधवार का दिन राहतभरा रहा। 11 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि पहले से संक्रमित 22 मरीज ठीक हुए। दूसरी तरफ संक्रमण से बचाव के लिए 11 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार को भी जिले भर में 2114 लोगों की कोविड जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिसमें विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 11 लोग पॉजिटिव मिले। सर्वाधिक पांच संक्रमित मंझनपुर क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट करने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में जुट गई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि इस बीच पहले से संक्रमण की जद में रहे 22 मरीज ठीक हो गए हैं। जिस वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 149 रह गई है।
इनमें से 23 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 124 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। उधर, संक्रमण से बचाव के लिए भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जिले के 11465 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनमें पहली डोज लगवाने वाले 585 किशोर व 18 साल से ऊपर के 3039 लोग शामिल हैं। जबकि 7021 लोगों ने दूसरी डोज तथा 820 ने बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें