फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के 11 डॉक्टर गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के 11 डॉक्टर गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में हुआ खुलासा, सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। तमाम कवायद के बावजूद जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लेटलतीफी दूर नही हो रही है। शुक्रवार को भी अस्पताल खुलने के घंटे भर बाद तक अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहे। औचक निरीक्षण में करीब 11 डॉक्टरों के गैरहाजिर रहने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के खुलने का समय सुबह आठ बजे है। यहां तैनात अधिकतर चिकित्सक पड़ोसी जनपद प्रयागराज से आवागमन करते हैं। इसके कारण दस बजे से पहले यहां कोई डॉक्टर नहीं मिलता है। इस बीच दूरदराज से आने वाले मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहते हैं। इसे लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सख्त निर्देश दे रखा है। वह खुद समय-समस पर निरीक्षण कर डॉक्टरों को समय से आने का आदेश देते हैं। इसके बावजूद चिकित्सकों की आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। इसका खुलासा शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह के औचक निरीक्षण में हुआ। डीएम के निर्देश पर सुबह नौ बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे सीडीओ को सिर्फ सीएमस डॉ दीपक सेठ ही उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान 11 डॉक्टर गैरहाजिर रहे। नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने अनुपस्थित डॉक्टरों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमएस से जवाब-तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये डॉक्टर रहे गैरहाजिर-
चिकित्साधिकारी डॉ. अर्पिता सिंह, डॉ. सुरभि प्रकाश, डॉ. पंकज कुमार तिवारी, डॉ. मनोज कौशिक, डॉ केके मिश्रा, डॉ. गौरव मेंहदी दत्ता, डॉ. रमाकान्त, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ डीआर सिंह, डॉ एससी श्रीवास्तव तथा रेडियोलाजिस्ट डॉ. सौभाग्य प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें