फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने प्रतियोगी छात्र को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार ने प्रतियोगी छात्र को कुचला, मौत
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव के समीप शनिवार रात एक बेकाबू कार ने एक बाइक सवार प्रतियोगी छात्र को कुचल दिया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

करारी कस्बा निवासी बृजेश कुमार (24) पुत्र हरिश्चचंद्र प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शनिवार रात वह अपने साथी के घर पूरामुफ्ती गया था। इसके बाद प्रयागराज जा रहा था। सल्लाहपुर गांव के समीप पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दोस्त ने छात्र को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी सांसें थम गईं। जानकारी पर पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें