फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल पुलिस का वसूली लाइव वीडियो वॉयरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं-08
विज्ञापन

बालू से ओवरलोड ट्रक से वसूली का वीडियो वायरल
जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी: पुलिस अधीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बालू से ओवरलोड ट्रक पुलिस की कमाई का जरिया बने हैं। शुक्रवार रात सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खोपा गांव के समीप यूपी-100 पुलिस के वसूली का वीडियो वायरल हुआ है।
जिले के बालू घाटों से ओवरलोडिंग हो रही है। बालू माफिया इतने मनबढ़ हो गए हैं कि उन्होंने खान निरीक्षक राजरंजन तक को टक्कर मारने से परहेज नहीं किया। पिछले दिनों एक माफिया ने एआरटीओ को धमकी भरा ऑडियो वायरल किया था। बताया जाता है कि पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से अफसर ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई से बचते हैं। इसका फायदा पुलिस उठा रही है। शुक्रवार रात एक वीडियो वॉयरल हुआ। इसमें दावा किया जा रहा है कि सरायअकिल कोतवाली इलाके के खोपा गांव के समीप बालू से ओवरलोड ट्रक में ड्राइवर की खिड़की पर चढ़कर पुलिसकर्मी वसूली कर रहे हैं। इस बाबत एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। अगर पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे थे, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस-प्रशासन ने हल कराया होलिका का विवाद
कनैली। कोतवाली के जुगराजपुर गांव में होलिका दहनस्थल को लेकर उपजे विवाद को अफसरों ने निपटा दिया। गांव के गोपीनाथ और सुरेंद्र ने एसडीएम सदर सतीश चंद्र को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उनकी भूमिधरी जमीन पर दबंगों ने होलिका दहन के लिए लकड़ी रखवा दी है। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार कृष्ण चंद्र मिश्र और कनैली चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने जांच के बाद दशकों से जिस स्थान पर होलिका दहन की जा रही थी उस स्थान पर होलिका की लकड़ी रखने का निर्देश दिया। अफसरों के निर्देश के बाद गांव में दो पक्षों के बीच उपजा विवाद शांत हो गया है।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें