फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पंचायती राज विभाग के आधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को मंझनपुर में मांगो को लेकर विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सभा करने के बाद मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेताया कि 22 अक्टूबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो 23 अक्टूबर से वह क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। धरने का नेतृत्व जिललाध्यक्ष राम सिंह ने किया।
विज्ञापन


ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अब सफाई कर्मचारी आश्वासन के भरोसे नहीं रहेंगे। अंत में धरना स्थल से उठकर सफाई कर्मचारी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को सौंपा। मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री को संबोधित ज्ञापन में कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित करने, ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने, ग्रेड पे 1900 दिए जाने, पेरोल व्यवस्था समाप्त करने सहित आठ सूत्रीय मांगे प्रमुखता से रखी। चेतावनी दिया कि 22 तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो 23 अक्टूबर से वह क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। डीएम ने उनकी मांगे शासन तक भेजवाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री मुकेश कुमार, अखिलेश, अनिल सिंह, गौतम प्रसाद, राजेंद्र कुमार, हरिपाल सिंह, विश्वजीत, देशराज, बाबू हसन सिद्दीकी, रामू आनंद, अर्जुन सिंह, विजय सिंह, रामलखन, राजेश कुमार धुरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें