फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

460 शीशी अवैध देशी शराब संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल/नेवादा। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 460 शीशी अवैध देशी शराब संग एक तस्कर को गिरफ्तार किया। 180 लीटर शराब बनाने का केमिकल भी बरामद हुआ है। घेराबंदी के दौरान एक शातिर मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग अवैध शराब लेकर कस्बे से गुजरने वाले हैं। खबर मिलते ही उन्होंने घेराबंदी कर दी। करन चौराहे पर कार को रोक लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस को देखते ही कार सवार रुपेंद्र सिंह पुत्र प्रेम निवासी पचामा थाना महेवाघाट फरार हो गया। जबकि संजीत सिंह पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी बाकरगंज थाना पश्चिमशरीरा को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 32 हजार रुपये की 460 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुई है। 180 लीटर शराब बनाने का केमिकल और करीब 2380 खाली शीशी भी मिली है। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया कि फरार साथी ही बाकरगंज में शराब बनाने की फैक्ट्री चलाता है। दोनों युवक कार में बाकरगंज से शराब लादकर बिजिया चौराहा बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार युवक पुलिस को यह नहीं बता पाया कि शराब की डिलेवरी कहां की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें