फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में छाया केशव की अनदेखी का मुद्दा

विज्ञापन
केशव प्रसाद - फोटो : डेंमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बैनर में की गई अनदेखी गुरुवार को जिले भर में चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया में यह मुद्दा पूरे दिन छाया रहा। किसी ने सफाई पेश की तो किसी ने इसे सांसद और केशव के बीच की तल्खी करार दिया। कुछ ने सराहना भी की।
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक गुरुवार को शहजादपुर गांव आए थे। कौशाम्बी विकास परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर सांसद विनोद सोनकर की ओर से जिले भर में जगह-जगह पर होर्डिंग व बैनर लगवाए गए थे। इनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फोटो के साथ उनका नाम भी नहीं था। गुरुवार को ‘अमर उजाला’ ने इस खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया। जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। चाय-पान की दुकानों पर पूरे दिन इस बात की चर्चा हुई कि आखिर सांसद और डिप्टी सीएम के बीच क्या चल रहा है। सोशल साइट फेसबुक और व्हाट्सएप पर लोगों ने ‘अमर उजाला’ की खबर की कटिंग पोस्ट करके एक-दूसरे से सवाल-जवाब किया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन


मंच पर रहे डिप्टी सीएम के बेटे
राज्यपाल के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य मंच पर रहे। हालांकि आयोजकों ने उनका उतनी ऊर्जा के साथ स्वागत नहीं किया। उन्हें माइक पर बोलने का मौका भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन


करीबी विधायक नदारद
डिप्टी सीएम के करीबी और चायल विधायक संजय गुप्ता कार्यक्रम में नहीं गए। उनकी गाड़ी शहजादपुर के आसपास दिखी थी। पर, कार्यक्रम स्थल पर वह नहीं दिखे। उनके अलावा बाकी दोनों विधायक और जिले के अन्य भाजपाई कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय डटे रहे। संजय के कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। माना जा रहा है कि होर्डिंग में केशव की अनदेखी की वजह से ही वह नाराज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें