फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप ऑपरेटर की संदिग्ध दशा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी गांव स्थित नलकूप में तैनात ऑपरेटर की सोमवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह शव नलकूप के बाहर झोपड़ी में मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव का अमर बहादुर सिंह (50) जल निगम के सैनी स्थित नलकूप में ऑपरेटर था। उसने नलकूप के बाहर एक झोपड़ी बना रखी थी। अक्सर इसी झोपड़ी में सोता था। मंगलवार सुबह झोपड़ी में उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन लाश लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत हुई है। वहीं ग्रामीणों में फांसी लगाने की चर्चा है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें