फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार जांच-पड़ताल, फिर भी हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार जांच-पड़ताल, फिर भी नहीं सुधरे हाल
विज्ञापन

ध्वस्त मिला खड़ंजा तो शौचालय निर्माण भी मानक के विपरीत
अधिकारियों ने सेक्रेटरी से तलब की विकास कार्यों की पत्रावली
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर पीडी व डीपीआरओ शुक्रवार की सुबह नेवादा ब्लॉक के रामपुर गांव पहुंचे। सुबह छह से आठ बजे तक अधिकारियों ने दो घंटे विकास कार्यों, शौचालय, नाली, खड़ंजा, मनरेगा आदि कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने प्रधान व सेक्रेटरी को फटकार लगाई और विकास कार्यों की पत्रावली तलब किया है।
रामपुर गांव निवासी दिनेश कुमार सहित 25 लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर वह आवास पहुंचकर उनके आने का इंतजार करते रहे। शाम को डीएम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने जिद किया कि जब तक जांच अधिकारी नहीं जाएंगे तब तक वह डीएम आवास परिसर से नहीं जाएंगे। डीएम ने पीडी राजेश कुमार मिश्र व डीपीआरओ कमल किशोर को निर्देशित किया कि वह सुबह छह बजे गांव पहुंचकर विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेंगे। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह अधिकारीद्वय गांव पहुंचे और विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान शौचालय का निर्माण मानक के विपरीत मिला तो खड़ंजा ध्वस्त पाया गया। इसके अलावा कई तालाबों में कराए गए मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। खड़ंजा मार्ग व शौचालय में गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ ने सेक्रेटरी से विकास कार्यों की पत्रावली तलब की है। सुबह-सुबह दो अफसरों के गांव पहुंचकर जांच करने से प्रधान व सेक्रेटरी में हड़कंप रहा। उधर अफसरों के गांव पहुंचने के बाद शिकायतकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

----------------------
ग्रामीणों को पढ़ाया ओडीएफ का पाठ
रामपुर गांव में जांच करने पहुंचे डीपीआरओ कमल किशोर व एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र ने जांच प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों को ओडीएफ का पाठ पढ़ाया। शौचालय बनवाने वाले लाभार्थियों से मिलते हुए उन्होंने उसके प्रयोग व खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा जिन लोगों के शौचालय मानक के विपरीत बने थे उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश ग्राम प्रधान को दिया।
-------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
डीएम के निर्देश पर पीडी के साथ गांव पहुंचकर विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया गया। कुछ खामिया मौके पर पाई गई हैं। उसका मिलान कराने के लिए सेक्रेटरी से पत्रावली तलब की गई है। मामले में कार्रवाई का निर्धारित पत्रावली मिलने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

कमल किशोर, डीपीआरओ कौशांबी


नगर पंचायत में विधायक ने चलाया सफाई अभियान
मंझनपुर (ब्यूरो)। विधायक चायल संजय गुप्ता ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पहले श्रमदान फिर स्नान का नारा देते हुए शुक्रवार को नगर पंचायत भरवारी में सफाई अभियान चलाया। कस्बे की सड़कों पर विधायक को झाड़ू लगाता देख स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यक्ति को बीमारियों से बचाने का सबसे सरल उपाय है। उन्होंने कहा कि भरवारी जल्द ही नगर पालिका के रूप में विकसित होगी। इसके अन्तर्गत आने वाली सभी ग्रामसभाओं में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह जनकारी ईओ भरवारी ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें