फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के कर्जमाफी सूची में संगम नगरी के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के कर्जमाफी सूची में संगम नगरी के किसान
विज्ञापन

67 किसान सूची में किए गए शामिल, जांच के बाद सच्चाई आई तो हटाया जा रहा नाम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कृषक कर्ज माफी योजना में चायल तहसील प्रशासन के साथ बैंक कर्मियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। तहसील प्रशासन की सूची में इलाहाबाद संगम नगरी के 67 किसानों का नाम शामिल हो गया है। जांच पड़ताल के बाद सच्चाई सामने आई तो प्र्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में नाम हटाए जाने के कवायद शुरू की गई। उधर प्रशासन की इस लापरवाही से कर्जमाफी से वंचित किसानों में रोष है।
दोआबा के किसानों की बर्बादी से कमर टूट चुकी है। चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान के मुआवजे से जहां हजारों किसान वंचित है। किसानों में एक के बाद एक प्रकृति की मार पड़ रही है तो प्रशासन भी सौतेला व्यवहार कर रहा है। चायल तहसील प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र के दर्जनों किसानों की जगह संगम नगरी के किसानों को ऋण विमोचन योजना में शामिल कर दिया गया। इलाहाबाद जिले के गंगापुर गांव के 67 ऐसे किसान कर्ज माफी की सूची में शामिल किए गए हैं जिनका चायल तहसील से कोई लेना देना नहीं है। चायल तहसील के 329 किसानों की अवशेष सूची में 67 किसान जांच के दौरान संगम नगरी के पाए गए। जांच पड़ताल के बाद तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है। उधर कर्जमाफी योजना से वंचित किसानों में तहसील और बैंक की इस लापरवाही से जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन

----------------------------
बैेंक कर्मियों से मिसिंग हुई या फिर तहसील प्रशासन से
कर्ज माफी योजना के तहत बनाई गई चायल तहसील क्षेत्र के किसानों की सूची में गड़बड़ी बैंक कर्मियों से फीडि़ंग के दौरान हुई या फिर तहसील प्रशासन की लापरवाही से। इसे लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। अफसर बैंक कर्मियों पर अपनी कमी डाल रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच हुई तभी सच्चाई सामने आएगी।
--------------------------
इन क्रमांकों पर अंकित हैं संगम नगरी के किसान
कर्ज माफी योजनांतर्गत तहसील चायल की सूची में क्रमांक 4, 22, 23, 33, 39, 40, 45, 46, 56, 88, 114, 171, 187, 188, 196, 200, 202, 203, 204, 205, 206, 207, 208, 209, 210, 214, 218, 222, 224, 225, 227, 229, 230, 231, 232, 233, 234, 235, 236, 241, 245, 246, 248, 250, 251, 253, 255, 257, 258, 259, 260, 267, 276, 277, 282, 283, 284, 292, 300, 303, 305, 313, 314, 316, 318, 319, 329 समेत कुल 67 नाम शामिल है।
विज्ञापन

----------------------
क्या कहते हैं जिम्मेदार
चायल के 329 किसानों की सूची कृ षक ऋण विमोचन योजना के अंतर्गत ई मेल के जरिए प्रशासन को उपलब्ध कराई गई थी। क्षेत्रीय लेखपाल से जांच कराई गई तो 67 किसान इलाहाबाद के गंगापुर गांव के पाए गए। जो चायल तहसील के राजस्व गांव में नहीं आते हैं। बैंक कर्मियों से फीडिंग के दौरान गलती हुई है। जांच रिपोर्ट डीआईओ के साथ डीएम को भेज दी गई है।
विमल कुमार शुक्ल
तहसीलदार चायल कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें