फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बसपा की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

Sun, 31 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी कार्यालय में मौजूद बसपा के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को करारी स्थित एक गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन और बूथ स्तर की सकि्रयता का मुद्दा छाया रहा । बैठक में सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ में संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदनराम एवं सतीश जाटव ने पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम नरेश गौतम ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया।
बैठक में चिंतामणि वर्मा, पंकज पासी, बंसीलाल चौधरी, उवैद अंसारी, शिवचंद सरोज सहित दर्जनाें कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिला, विधानसभा, भाईचारा, बीवीएफ और बामसेफ से जुड़े पदाधिकारियों तथा पंचायत चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों ने भी प्रतिभाग किया। पदाधिकारियों ने गठित सेक्टर-बूथ कमेटियों का विवरण प्रस्तुत किया। सभी एकजुटता से काम करने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें