फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कौशाम्बी में जुमे की नमाज के बाद लगाए ‘सिर तन से जुदा’ के नारे, 10 हिरासत में

Sat, 20 Sep 2025 07:25 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

Kaushambi News : जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार शाम मंझनपुर कस्बे में कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर आपत्तिजनक नारेबाजी की। गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा जैसे नारे लगाए गए जिसका वीडियो वायरल होते ही माहौल गरमा गया। पुलिस ने दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिलाओं ने कोतवाली का घेराव कर दिया। बाद में माफी मांगने पर सात नाबालिगों को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
नारेबाजी करने की वायरल फोटो। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार शाम मंझनपुर कस्बे में कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर आपत्तिजनक नारेबाजी की। गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा जैसे नारे लगाए गए जिसका वीडियो वायरल होते ही माहौल गरमा गया। हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का दावा है कि जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मस्जिद में नमाज शांति से संपन्न हो गई थी लेकिन शाम को कुछ युवकों ने अचानक जुलूस निकालकर नारेबाजी शुरू कर दी।

मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन युवक व सात नाबालिग को हिरासत में ले लिया। वीडियो वायरल होते ही हिंदू रक्षा समिति के जिला संयोजक वेद प्रकाश सत्यार्थी ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि इस तरह की नारेबाजी से हिंदुओं में भय और आक्रोश है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मामला बढ़ता देख मंझनुपर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर देर रात 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सुबह पहचान के बाद 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। इनमें पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी निवासी मो. फैज पुत्र मुसर्रफ अली, मंझनपुर मंसूर नगर निवासी नयाब अहमद पुत्र नवाब अहमद, नया नगर निवासी मो. सैफ पुत्र मो. जावेद और सात नाबालिग शामिल हैं।



विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : संवाद।

हिंदू वाली नेता पर मुस्लिम महिलाओं ने किया हमला

हिंदू जागरूकता और उनके अधिकारों के हित में काम करने वाले हिंदूवादी नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी पर शनिवार को मुस्लिम महिलाओं ने हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचा लिया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे में चर्चा है कि शुक्रवार शाम कस्बे के कुछ लोग समाज विरोधी नारे लगा रहे थे। वेद ने इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस पर पुलिस ने 10 लोगों पर कार्रवाई की है। इसी बात से नाराज आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। फिलहाल अभी तक पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

कोतवाली पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद।
महिलाओं ने कोतवाली में किया हंगामा
 
वीडियो वायरल होन के बाद पुलिस ने जैसे ही 10 लोगों को हिरासत में लिया। कस्बे की महिलाओं ने मोर्चा मुस्लिम समाज की महिलाओं का बुर्के में कोतवाली आने का दौर शुरू हो गया। सुबह करीब 11 बजे के बाद थोड़ी- थोड़ी संख्या में महिलाएं कोतवाली आती रहीं और पकड़े गए लोगों को निर्देश बताकर छोड़ने का दबाव बनाने लगी। अचानक शाम करीब चाढ़े चार बजे के बीच करीब दो से ढाई सौ की संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंच गई।

नारेबाजी करते हुए पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग करती रहीं। पुलिस ने उनको समझाकर शांत कराया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर की घटना को लेकर मंझनपुर कस्बे में सर तन से जुदा हो जाएंगे के नारे लगे थे। उनमें जिन नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया था। उनके माता-पिता छोड़ने की मांग कर रहे थे। सात नाबालिगों ने माफी मांग ली। इसके बाद उनको छोड़ दिया गया। अन्य तीन को हिरासत में लिया गया है।
 
जुलूस निकालकर आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर 10 को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें