फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक करोड़ 71 लाख से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्था

Wed, 24 Sep 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गोराजू गांव में सुकरू के घर के पास की सड़क का हाल। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 25 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें आरईडी इंटरलॉकिंग सड़कें, पुलिया निर्माण, नाला-नाली निर्माण और अन्य आधारभूत कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज ने विधायक निधि से यह राशि दी है। लंबे समय से गांवों में खराब सड़कों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने विधायक से मुलाकात कर विकास कार्य कराने की मांग की थी।
प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विधायक ने निधि से धनराशि उपलब्ध कराई है। गांवों में होने वाले कार्यों को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय जलभराव और गड्ढों वाली सड़कों से काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

अब इंटरलॉकिंग और नाला-नाली बनने से आवागमन आसान होगा और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। अवर अभियंता विपुल चंद्रा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन माह के भीतर सभी कार्य पूरे कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ प्रमुख कार्य
- सरसवां ब्लॉक के बड़हरी में राममुरारी के घर से नदी तक नाला निर्माण।
- सरसवां में इसराइल के घर से छेद्दन के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण।
- मंझनपुर ब्लॉक के पचंभाग गांव में मुख्य मार्ग से जितेंद्र के घर तक सड़क निर्माण।
- मंझनपुर के जजौली में धर्मवीर के घर के पास नहर पर पुलिया निर्माण।
- कौशाम्बी ब्लॉक के कनैली गांव में राजू के घर के निकट नहर पर पुलिया निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें