फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुर्गा प्रतिमा की आरती के दौरान माइक में उतरा करंट, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
उमेश कुमार उर्फ बचान।फाइल फोटो
विज्ञापन
भैरमपुर गांव में सोमवार रात दुर्गा प्रतिमा की आरती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा झुलसकर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पइंसा थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के दरवाजे पर दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार रात करीब नौ बजे आरती के समय गांव के उमेश कुमार उर्फ बचान (35) और अजय कुमार (45) भी इसमें शामिल हुए।
दोनों अलग-अलग माइक पकड़कर आरती गा रहे थे। इसी दौरान अचानक माइक में करंट उतर आया। करंट लगने से अजय कुमार छिटककर दूर जा गिरे, जबकि उमेश कुमार जमीन पर गिर पड़े और उनके सीने पर माइक आ गिरा। उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण आननफानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, फिर सिराथू सीएचसी पहुंचे लेकिन दोनों जगह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अजय को सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उमेश कुमार अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें