फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो32- कासगंज में पोस्टमार्टम गृह  पर घटना के बारे में जानकारी देते मृतक सुमित के परिजन । संवा
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर खुशकरी गेट के पास बुधवार को ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक गांव जाटऊ अशोकपुर से ऑटो में सवार होकर धान बेचने के लिए कासगंज स्थित गल्ला मंडी आ रहे थे।
विज्ञापन

गांव जाटऊ निवासी सुमित (18) पुत्र बालकिशन, सुखवीर पुत्र मोहन लाल, किशन पुत्र दशरथ बुधवार की दोपहर ऑटो से धान बेचने के लिए कासगंज आ रहे थे। जब वह खुशकरी गेट के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो सवार तीनों युवक घायल हो गए और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। घटना के बाद मौके पर राहगीर व आस-पास के लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की।

परिवार में सबसे छोटा था सुमित

सुमित की मां सरवती ने बताया कि उनके चार बच्चों में सुमित सबसे छोटा था। दो बड़े भाई सुनील कुमार (28), सत्येंद्र (26) और बेटी पिंकी (24) की है। उनके पति बालकिशन की 11 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। सुमित परिवार के पालन पोषण में अपने घरवालों की मदद करता था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - आंचल चाैहान, सीओ कासगंज

फोटो32- कासगंज में पोस्टमार्टम गृह  पर घटना के बारे में जानकारी देते मृतक सुमित के परिजन । संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें