फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैरिज होम में नाचते लोग...बाहर सड़क पर तड़पते खून से लथपथ रिश्तेदार, तीन की माैत; मंजर देख कांप गया कलेजा

Thu, 04 Dec 2025 09:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। सपा नेता की शादी में डीजे पर नाचने से मना करने से नाराज युवक ने दूल्हे के दो ताऊ, मौसा व अपने जीजा सहित पांच लोगों को कार से रौंद दिया। इसमें तीन की माैत हो गई।
विज्ञापन
कार के राैंदने से तीन की हुई माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा के जेडएस पैलेस में ढोल व डीजे की धुनें तीन लोगों की मौत के बाद पल भर में थम गईं। जहां कुछ देर पहले तक नाच-गाना हो रहा था, वहां अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी ने माहौल को मातम में बदल दिया। कार से तीन लोगों को रौंदे जाने के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं। दुल्हन दीक्षा को लेकर पूरा परिवार नगला मंशा पहुंचा, जहां आसुंओं के बीच बेहद सादगी से फेरे और शेष रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस परिसर में सपा नेता विकास यादव की शादी के चलते दिनभर रौनक रही। रात को डीजे की धुनों के बीच रिश्तेदार नाच-गाना के साथ मस्ती कर रहे थे। इसी बीच हादसे की सूचना से सभी लोग दहशत में आ गए। परिजन व मेहमान भागते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़े। लहूलुहान पड़े तीनों लोगों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को गमी में बदल दिया। दूल्हा विकास से लेकर सभी रिश्तेदार बेसुध से नजर आए।

 

महिलाओं संग नाचने से मना करने पर मचाया कहर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कौशल को महिलाओं के संग नाचने से मना करने पर उसने नाराज होकर कहर बरपा दिया। आरोपी के जीजा धर्मेंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डीजे पर महिलाओं के साथ नाचने से रिश्तेदारों ने मना किया था। धर्मेंद्र और नन्हे भी उसी समय बाहर खड़े बातचीत कर रहे थे। कौशल की कार उनके बेहद करीब से निकली। धर्मेंद्र ने बताया कि हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि हम कैसे बच गए।

कार के साथ एक व्यक्ति को 30 मीटर तक घसीटा
गंजडुंडवारा में तीन लोगों को कार से रौंदने के दौरान आरोपी कौशल ने संवेदना की सभी हदें पार कर दीं। एक व्यक्ति कार के निचले हिस्से में फंस गया था, लेकिन कौशल ने कार नहीं रोकी। वह कार को तेजी से दौड़ा रहा था। इस दौरान करीब 30-40 मीटर तक उसने कार के साथ व्यक्ति को घसीटा। यह घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी में सफेद रंग की कार तेजी से आती हुई दिख रही है। व्यक्ति को गिरते देख वहां मौजूद लोग भागते दिख रहे हैं। गंजडुडवारा थाना इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि पुलिस पुटेज की जांच कर रही है। 

 

युवक ने पांच को रौंदा, तीन की मौत
सपा नेता की शादी में डीजे पर नाचने से मना करने से नाराज युवक ने दूल्हे के दो ताऊ, मौसा व अपने जीजा सहित पांच लोगों को कार से रौंद दिया। इसमें दोनों ताऊ गिरीश (50), सुरेश चंद्र (55) व मौसा बृजेश (50) की मौत हो गई जबकि आरोपी का जीजा धर्मेंद्र व एक अन्य बराती घायल हैं। घटना बुधवार रात गंजडुंडवारा के जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस की है। वारदात के बाद आरोपी कौशल यादव (25) मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला मंसा निवासी सपा नेता विकास यादव पुत्र रामसनेही यादव की शादी फर्रुखाबाद के मीरपुर, कायमगंज की दीक्षा यादव से बुधवार रात जेडएस पैलेस में हो रही थी। शादी में दूल्हे के तहेरे भाई धर्मेंद्र का साला कौशल यादव निवासी नगला मलखान, थाना पटियाली भी आया था। समारोह के दौरान कुछ रिश्तेदारों ने कौशल को डीजे पर नाचने से रोक दिया, जिससे वह तिलमिला उठा। नाराज होकर वह साथियों के संग गेस्ट हाउस से बाहर निकल आया।

 

कुछ लोग उसे मनाने के लिए पहुंचे लेकिन कौशल अपनी कार में बैठा और तेज गति से बाहर की ओर निकला। इस दौरान गेस्ट हाउस के बाहर खड़े दूल्हे के ताऊ गिरीश, सुरेश चंद्र और मौसा बृजेश निवासी नगला सामंती, थाना उझानी, जनपद बदायूं, तहेरे भाई धर्मेंद्र और नन्हे निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा को रौंद दिया। इसमें सुरेश चंद्र, गिरीश चंद्र और बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बृजेश ने दम तोड़ दिया। गिरीश को रेफर कर अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। सुरेश चंद्र ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा गिरीश व बृजेश के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।

">http://
विज्ञापन

11 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गंजडुंडवारा में तीन मौतों से 11 बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। इनमें सुरेश चंद्र के परिवार में पत्नी सूरजमुखी बेटे रिंकू (32), अंकित (30), आलोक (24), निर्देश (16) और बेटी शिल्पी (22), निशा (12) हैं। गिरीश चंद्र की पत्नी की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। दिलीप (23) और धर्मेंद्र (21) दो बेटे हैं। बृजेश के परिवार में पत्नी दुर्गेश देवी, बेटा मोहित (20), बेटी सपना (18) और बेटा रोहित (15) हैं।

डीजे पर नाचने से मना करने पर नाराज कौशल ने पांच लोगों को रौंदा है। इसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। -संदीप वर्मा, सीओ पटियाली

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें