फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव ब्रह्मपुरी में 2 अक्टूबर को रंजिश में गोली लगने से घायल हुए युवक विजय भारद्वाज (34) की बृहस्पतिवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी संतोष भारद्वाज का पुत्र विजय 2 अक्टूबर को तेरहवीं भोज से लौट रहा था। इसी दौरान गांव में लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली कनपटी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन भी किया, लेकिन उसकी हालत में लगातार गंभीर बनी रही।
विज्ञापन

बताया गया कि घटना से पहले विजय का गांव के ही अमित उर्फ पोपला और अन्य लोगों से किसी बात को लेकर विवाद व कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर शाम उसे निशाना बनाकर गोली मार दी गई।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि आरोपी अमित को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर 6 अक्तूबर को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें