फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आवास विकास के समीप 16 दिन पहले वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जखारुद्रपुर, नगला भूड़ निवासी दिनेश (40) पुत्र महेंद्र पाल के भाई निर्देश ने बताया कि 30 अक्तूबर को दिनेश को आवास विकास के समीप कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। रविवार सुबह 6 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद वह शव को लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी मौत के बारे में उसके परिजन से पूछताछ की। पत्नी पूजा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के अनुसार, दिनेश की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें