फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक की दिल्ली में मौत, परिजन ने पत्नी पर लगाए आरोप

विज्ञापन
फोटो10मृतक नईम अख्तर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली के हिदायत नगर निवासी नईम अख्तर (30) की मंगलवार को दिल्ली में मौत हो गई। उनकी पत्नी नाजमी देर रात शव लेकर कासगंज स्थित ससुराल पहुंची। परिजन ने पत्नी पर मौत की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नईम अख्तर के भाई अब्दुल रहमान ने बताया कि नाजमी रात करीब 12:30 बजे शव लेकर घर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि नाजमी ने भाई की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। इस पर परिजन ने विरोध किया और बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन और पत्नी से पूछताछ की। परिजन ने नईम की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही है। मामले में परिजन की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। नईम दिल्ली के बवाना में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन




दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

नईम अख्तर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मायरा नौ वर्ष की है और छोटी बेटी आयरा सात वर्ष की है। पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें