फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जासमई की गोशाला में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। गांव जासमई स्थित गोशाला में विद्युतीकरण का काम करने के दौरान युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत की खबर मिलने पर पिता गश खाकर बेहोश हो गए, जबकि गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

सिढ़पुरा ब्लॉक के गांव जासमई निवासी सीताराम (32) पुत्र धर्म कुमार गांव की गोशाला में बिजली की वायरिंग का काम कर रहा था। परिजन ने बताया कि कार्य करने के दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता धर्म कुमार सदमे से गश खाकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में ग्रामीण युवक के शव को उसके घर ले गए। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला लिया और देर शाम को गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोशाला में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।

मासूम बेटी के सिर से उठा सहारा
मृतक घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसी के कंधों पर पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी कोमल और 3 साल की मासूम बेटी गुड़िया को रोता-बिलखता छोड़ गया। मासूम बेटी और पत्नी के करुण क्रंदन से मौके पर मौजूद हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें