फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मां को गलती से डंडा लगने से आहत बेटे ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कुढार में पारिवारिक विवाद के दौरान मां को गलती से डंडा लग जाने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव कुढार निवासी ओमकार पुत्र रामवीर और उसकी मां गुलकंदी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बीच-बचाव करने पहुंचे सबसे छोटे बेटे विवेक के हाथ से अचानक अपनी मां के सिर में डंडा लग गया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन मां की हालत देखकर विवेक बुरी तरह घबरा गया।
मृतक के भतीजे धर्मेंद्र के अनुसार, इसी ग्लानि और डर में विवेक ने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन जब उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। विवेक अपने पिता के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें