फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दावत में आए युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया सिनोट में शनिवार को दावत में आए एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। मामले में परिजन की ओर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाजनगर निवासी किशन पुत्र परमानंद शनिवार की शाम 7:30 बजे को गढ़िया सिनोट में एक दावत में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान विनोद कुमार के पुत्रों ने एकराय होकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन सिद्धपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें