फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जल गया युवक: एचटी लाइन का तार गिरा; लोग आंखों के सामने तड़पता देखते रहे... बचाने की हिम्मत न जुटा सके

Tue, 24 Sep 2024 07:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा। लोगों की आंखों के सामने एक युवक जिंदा जल गया। लोग उसे तड़पता देखते रहे। लेकिन, करंट की वजह से बचाने की हिम्मत न जुटा सके। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस न लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक जिंदा जल गया। करंट की वजह से आसपास मौजूद लोगों की हिम्मत न हुई कि वह उसे बचा सके। जब तक लाइन कटी, तब तक युवक ने छटपटाते हुए दुनिया छोड़ दी थी। घटना से घर में चीत्कार मची हुई है।  

विज्ञापन


मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के हकीमगंज गांव का है। गांव निवासी बृजेश (44) राजमिस्त्री का काम करता था। वह सुबह बाइक से पड़ोसी गांव नगला जैली में राम सिंह के घर काम पर जा रहा था। रास्ते में नगला करन बाउरी के पास एचटी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे बाइक में आग लग गई। वह बाइक सहित धू-धू करके जलने लगा। 

Trending Videos

राहगीरों ने देखा तो चीख पुकार मचाई। आग देख किसी की हिम्मत न हुई, कि वह आगे बढ़कर उसे बचाए। बृजेश आग की लपटों से बचाव के लिए झटपटाता रहा। लेकिन, प्रयास सफल नहीं हुआ। लोगों ने फोन करके लाइन कटवाई। लेकिन, तब तक ब्रजेश दम तोड़ चुका था।
 

खबर मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। सूचना पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के भेजा। साथ ही चौकी इंचार्ज वीरेश बाबू व लेखपाल रूपकिशोर यादव भी मौके पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बृजेश की मौत से पत्नी नैना और परिवार के लोग पूरी तरह से टूट गए हैं। वह सदमें में हैं। जब पांच वर्षीय बेटी मुस्कान ने मां से कहा कि पापा शाम को बजरंग बली का प्रसाद ले कर आएंगे। यह सुन सभी लोग चीख उठे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें