फोटो 56 कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक ललित। संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला सैयद अहरौली में बृहस्पतिवार की देर शाम किराना की दुकान पर बैठे युवक को बाइक सवार तीन हमलावारों ने तमंचा से गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।
नगला सैयद निवासी ललित कुमार (19) पुत्र सत्यप्रकाश अपनी किराना की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक परर तीन हमलाबर आए और उस पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह जमीन पर गिर गया।
बाइक सवार हमलावर युवक को गोली मारने के बाद मौके से भाग गए। जानकारी होने पर युवक के परिजन उसकी और दौड़ पड़े। इस दौरान मौके पर काफी संख्या भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
युवक पर जानलेवा हमले की सूचना फोन कर पर पुलिस को दी। सूचना पर नदरई गेट चौकी पुलिस और सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
युवक के बड़े भाई नीरज ने बताया कि सहावर गेट निवासी गट्टू दो दिन पहले दुकान पर गुटखा, सिगरेट खरीदा था। उससे रुपये मांगने पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह आज अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और छोटे भाई को तमंचा से फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया।
वर्जन :
-युवक को गोली लगने के मामले में उच्च अधिकारियों ने मौके पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। घायल युवक को अलीगढ रेफर कर दिया है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -आलोक सिंह,एएसपी कासगंज