फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में सो रहा परिवार...दरवाजे पर पहुंच गया मगरमच्छ, मच गई चीख-पुकार; ऐसे बची लोगों की जान

Wed, 19 Feb 2025 06:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

काॅलोनी में लोग सो रहे थे। तभी मगरमच्छ घुस आया। एक घर के दरवाजे से वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों की नजर पड़ गई। चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
काॅलोनी में पहुंचा मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के काशीराम आवासीय कॉलाेनी ततारपुर में मंगलवार की देर रात मगरमच्छ निकल आया। इससे खलबली मच गई। मगरमच्छ के डर से रात भर लोग जागते रहे। पुलिस की मदद से रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को नहर में छोड़ा गया।
विज्ञापन


बस्ती निवासी जमील ने बताया कि उनका ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा हुआ था। अचानक वह बाथरूम जाने के लिए उठे तो उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। 

इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को फिर से नहर में छोड़ा। बस्ती के निवासी राजू, चाहत, सलीम आदि ने बताया कि डर की वजह से लोग रात भर जागते रहे। पहले भी बस्ती में कई बार मगरमच्छ निकलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें