फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बहन के घर से लाैट रहे युवक की सड़क हादसे में माैत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 11 May 2025 10:31 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एटा में बहन के घर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। वाहन की टक्कर से उसकी माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद एटा के गांव नगला निवरिया में बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के समीप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नगला हीरा निवासी कालीचरन (26) पुत्र बुद्धसेन को अमांपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह वाहन की टक्कर से मौत हुई। बडे भाई मानपाल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम 6:30 बजे बाइक पर सवार होकर बहन के घर जनपद एटा कोतवाली देहात के गांव नगला निवरिया में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। गल्ला मंडी के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

 
विज्ञापन

उसकी मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
वाहन की टक्कर से कालीचरन की मौत हो गई। भाई मानपाल ने बताया छोटा भाई खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसके तीन बच्चे बड़ी बेटी सावित्री (13),दो पुत्र अजय (8), विजय (6) हैं। उसकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी मीरादेवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें