फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिकअप के बंपर में फंसकर घिसटता रहा युवक, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट; दृश्य देखकर निकल गई चीख

Mon, 11 Aug 2025 10:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पिकअप के बंपर पर आगे युवक को फंसा देख लोगों की चीख निकल गई। चांदपुर के पास जैसे ही पिकअप की स्पीड कम हुई वैसे ही युवक बंपर से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में सोमवार रात 8 बजे एक युवक पिकअप के बंपर में फंसकर घिसटता रहा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। गांव चांदपुर के पास स्पीड कम होने पर युवक छिटककर सड़क पर जा गिरा तो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घायल की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों के मुताबिक सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 8 बजे एक पिकअप दूध के डिब्बे लेकर तेजी से जा रही थी। पिकअप के बंपर पर आगे एक युवक फंसा हुआ था। जिसे पिकअप घसीटते हुए अपने साथ ले जा रही थी। गांव चांदपुर के पास जैसे ही पिकअप की स्पीड कम हुई वैसे ही युवक बंपर से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। 

 

लोगों की निगाह रोड पर गिरे युवक पर पड़ी तो पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 
विज्ञापन

घायल के पैर, हाथ और प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी पवन कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही यह पता लगाने में लगी हुई है कि पिकअप कितनी दूरी से युवक को घसीटते हुए ला रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें-कासगंज में बाढ़: गंगा का राैद्र रूप...30 गांवों से कटा संपर्क, सड़कों पर नाव, पानी में डूबे घर; देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें