फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फूफा के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की सड़क हादसे में माैत, घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी

Sat, 24 May 2025 06:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक ने चार दिन पहले ही अपनी बड़ी की शादी कासगंज के गांव बरीखेड़ा में तय की थी। वह शादी की तैयारियों में जुटा था। इस दाैरान फूफा की माैत की सूचना मिलने पर वह अंतिम संस्कार में शामिल हाेने जा रहा था। रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र में शनिवार सुबह कछला मार्ग पर होडलपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दिनेश (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कछला जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना मारहरा अंतर्गत गांव बीच की नगरिया निवासी दिनेश पुत्र खिमाई शनिवार को बाइक पर सवार होकर कछला जा रहा था। सोरोंजी क्षेत्र में होडलपुर गांव के समीप एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बहनोई सत्यभान (निवासी नगला भीम, कासगंज) ने बताया कि दिनेश अपने फूफा गंगाप्रसाद (निवासी धंतोरिया) के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। सदर सीओ आंचल चौहान ने पुष्टि की कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अधूरी रह गई बेटी की शादी की हसरत
दिनेश ने चार दिन पहले ही अपनी बड़ी बेटी आरती (18) की शादी कासगंज के गांव बरीखेड़ा में तय की थी। शादी की तैयारियों में जुटा दिनेश फूफा की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था, लेकिन सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से बेटी आरती, छोटी बेटी कीर्ति (10) और बेटे कृष्णा (13) के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी मायादेवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां के बुढ़ापे का सहारा छिन गया
दिनेश की मौत से उसकी मां उर्मिला देवी (65) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दस साल पहले उनके बड़े बेटे मुकेश की बीमारी से मौत हो गई थी, और चार साल पहले पति खिमाई का भी निधन हो गया। दो बेटियों, नीरज और सावित्री की शादी हो चुकी है। अब सड़क हादसे ने उनसे उनके छोटे बेटे दिनेश को भी छीन लिया, जो उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। इस घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है और वे सदमे में बार-बार बेहोश हो रही थीं, जिन्हें महिलाएं ढांढस बंधा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें