फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की माैत: दुकानदार से हुआ था विवाद, मारपीट का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Oct 2026 09:13 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दुकानदार और उसके बेटों ने उमेश के साथ मारपीट की। इसके बाद उमेश घर चला गया। रात करीब एक बजे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की गल्ला मंडी के पास गुटखे के रुपये वापस करने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दुकानदार और उसके तीन बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम पवसरा निवासी उमेश पुत्र गुलाब सिंह 17 अक्टूबर को गल्ला मंडी से पल्लेदारी का काम करके लौट रहा था। आरोप है कि मंडी के सामने एक परचून की दुकान से गुटखा खरीदने के दौरान 100 रुपये लौटाने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दुकानदार और उसके बेटों ने उमेश के साथ मारपीट की। इसके बाद उमेश घर चला गया। रात करीब एक बजे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली कासगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शराब का सेवन करने और मिर्गी के दौरे पड़ने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें