फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शराब ठेका हटाने की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयती में मंगलवार को देशी शराब का ठेका हटाने की मांग पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान के सामने एकत्र होकर विरोध जताया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि ठेका गांव का सामाजिक माहौल खराब कर रहा है। ठेके के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे महिलाओं व बच्चों को परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब से घरेलू विवाद और झगड़े बढ़ रहे हैं। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनी और उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।


वर्जन :
गांव गोयती में शराब का ठेका नियमों के अनुसार चल रहा है। यहां पहले से ठेका संचालित है। महिलाओं को पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया है। - संजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें