फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवैध विद्यालयों पर कार्रवाई में एक सील

विज्ञापन
फोटो01कासगंज में बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को सील करते डीआईओएस व खंड ​शिक्षा अ​धिकारी।
विज्ञापन
कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक के औचक निरीक्षण ने क्षेत्र में संचालित अवैध शिक्षा संस्थानों की पोल खोल दी है। बिना मान्यता के कक्षा 10 तक संचालित एक विद्यालय को सील कर दिया गया, जबकि दूसरे विद्यालय में कक्षा 6 की अवैध कक्षाएं तत्काल बंद करा दी गईं।
विज्ञापन

दोनों ही विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए उन्हें शासकीय या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी रूपराम के साथ नगला सुर्जी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान, रानी अबंतीवाई आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा 6 का संचालन पाया गया। प्रधानाचार्य से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर प्रधानाचार्य को दो दिनों के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नौबतराम सुमन देवी ज्ञान विद्या मंदिर, जो शारदा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल देवी प्रहलादपुर के नाम से संचालित हो रहा था, बिना किसी मान्यता के कक्षा 10 तक की पढ़ाई करा रहा था। इस विद्यालय को तत्काल सील कर दिया गया और विद्यालय की चाबी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें